आज़ादी

सितम्बर 30, 2010

अपनों से आज़ादी, अपनों के सपनों से आज़ादी

 खुली धूप मैं जलने की आज़ादी, तपती ज़मीं पर नंगे पाँव चलने की आज़ादी

सपने पूरे करने की आज़ादी,  सपने देखते देखते मरने की आज़ादी

झूठी शान से आज़ादी, समाज मैं सामाजिक होने से आज़ादी

अपने को सामाजिक मीटर से नापने की आज़ादी

ब्रांड्स की धूम से आज़ादी, क्रेडिट कार्ड्स  के बूम से   से आज़ादी

बिकते हुए भगवानों से आज़ादी,  खुद के भीतर छिपे शैतानों से आज़ादी,

ओह ओह , हर जगह तो क़ैद हूँ मैं,

 मुझे आज़ादी चाहिए

अँधेरे

सितम्बर 29, 2010

अरे सुबह
कुछ तो शर्म कर
उजाला ला, हौसला दे, मंजिल दिखा
मैंने पूजा तुझे बरसों, बिन बात भरोसा किया
अंधेरों से लड़ा, उजाला ले ले कर फिरा
पर तू है की मानती नहीं
सब कुछ पता है, लेकिन ऐसे करती है कि जानती नहीं

सुबह  का सूरज तो हर जागने वाले का हक होता है
तो फिर मैं मुट्ठी भर उजाले के इंतज़ार मैं क्यूँ बैठा हूँ
शायद , तुम्हे हंसी आती है मुझे तरसा तरसा कर
शायद , मेरे जैसे सुबह के पुजारी तुम्हें कम ही मिलते हैं
तुम्हे लगता है के ये यूँ ही ऐसे ही मरता गिरता रहे
और मेरी उम्मीद मैं मेरी पूजा करता रहे

लेकिन , तुम्हे एक बात बता दूँ
उजाले मेरी पसंद हैं, मजबूरी नहीं
सच तो ये है के मैं पैदा ही हुआ अंधेरो से, पला भी अंधेरो मैं
अँधेरा ही खा कर उजाला बनाया, अँधेरा ले कर उजाला फैलाया,  हाँ, मुट्ठी भर ही सही
सच तो ये है कि मैं अंधेरो का खिलाडी हूँ
अँधेरे मैं मुझे सब कुछ साफ़ साफ़ नज़र आता है
अँधेरा मुझे  असलियत बताता है , क्यूंकि अँधेरे मैं सब का नकाब उतर जाता है

धमकी नहीं है, लेकिन मैं भी सोच कर डर जाता हूँ
कहीं मैं अपनी पसंद बदल न दूँ
मुझे हाथ फैलाए खड़े हैं अँधेरे , वो देखो
कहते है कि तुम शासक हो  हमारे, ऊपर बैठो
राज करो, और फैलाओ अँधेरे का साम्राज्य
क्यूंकि अँधेरा ही आखिरी सच्चाई है
इंसान जब भी उजालो से थक कर भागेगा,
या उजालो का इंतज़ार करते करते हारेगा
वो अँधेरा ही है जो उसे संभालेगा

मत करो इंतज़ार सुबह का , जो कतरा भर उजाला भी दे न पाई तुम्हे
अंधेरो कि शरण ले लो क्यूंकि ये ही आखरी मंजिल

अरे सुबह
कुछ तो शर्म कर

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.